सेवराई। भदौरा बस स्टैंड के समीप भदौरा–दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। ट्रक बीच सड़क पर खराब होकर खड़ा हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिलदारनगर की ओर से गहमर होते हुए बिहार जा रहा ट्रक जैसे ही भदौरा बस स्टैंड के पास पहुंचा, उसका गुल्ला अचानक टूट गया। इससे ट्रक बीच सड़क पर ही रुक गया और मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों और प्रबुद्धजनों ने मोर्चा संभालते हुए वाहनों को सड़क के एक किनारे से धीरे-धीरे निकलवाया, जिससे कुछ हद तक यातायात सुचारु हो सका। हालांकि कई छोटे-बड़े वाहन लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। देर शाम तक ट्रक की मरम्मत नहीं हो सकी थी, जिसके कारण मार्ग पर रुक-रुक कर यातायात प्रभावित होता रहा। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर खराब वाहनों को शीघ्र हटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके।
भदौरा बस स्टैंड के पास ट्रक का गुल्ला टूटा, घंटों जाम से जूझते रहे राहगीर
