गोपीनाथ पीजी कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया पौधारोपण। 


देवली, सलामतपुर (गाज़ीपुर)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से गोपीनाथ पीजी कॉलेज, देवली, सलामतपुर (गाज़ीपुर) में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान हीरा मणि चौहान, प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ और उसकी देखभाल तब तक करें, जब तक वह एक सशक्त वृक्ष न बन जाए।

महाविद्यालय के संरक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सबसे प्रभावी समाधान वृक्षारोपण है। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण के इस जन-अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “एक पेड़ माँ के नाम” तथा “हरियाली ही खुशहाली” के संदेश के साथ किया गया। महाविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी दोहराया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें