

कुशीनगर/ नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपही खुर्द स्थित सहकारी समिति के सचिव ने समिति क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार वह आरपीएफ (आईएफएफडीसी) केंद्र पर प्रभारी सचिव पद पर कार्यरत है। आरोप है कि 11 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे खाद वितरण करने के बाद वह एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां पहुंचा और खाद वितरण को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे उसकी जान बच सकी। आरोप है कि आरोपी क्षेत्र का शातिर किस्म का मनबढ़ व्यक्ति है और उसके व्यवहार से वह भयभीत है।
पीड़ित ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि मामला सज्ञान में आया है प्रकरण की जांच कर प्रभावी कार्यवाई की जाएगी।
