33 हजार वोल्ट केबल को पोल के जरिए ले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, एसडीएम को सौंपा पत्रक


सेवराई। क्षेत्र के देवकली (घोसवल मौजा) गांव में 33 हजार वोल्ट विद्युत केबल को पोल के माध्यम से ले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सेवराई को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए पत्रक में बताया गया है कि करहिया पावर हाउस से भदौरा पावर हाउस तक 33 हजार वोल्ट की विद्युत केबल राष्ट्रीय राजमार्ग-124सी के किनारे होते हुए देवकली (घोसवल मौजा) से होकर भदौरा तक ले जाई जा रही है। आरोप है कि ठेकेदार एवं संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से केबल को जमीन के अंदर बिछाने के बजाय पोल के सहारे ऊपर से ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित स्थान घनी आबादी वाला क्षेत्र है। ऐसे में हाई वोल्टेज लाइन को पोल के माध्यम से ले जाने से लोगों के जान-माल पर खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि विवादित क्षेत्र की लंबाई मात्र लगभग 500 मीटर है, जिसे आसानी से भूमिगत केबल के रूप में बिछाया जा सकता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की कि जनहित एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को केबल को जमीन के अंदर बिछाने का निर्देश दिया जाए। इस संबंध में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें