तहसील प्रभारी खड्डा कुशीनगर। विधानसभा खड्डा क्षेत्र के कोटवा बाजार अंतर्गत ग्राम सभा विशुनपुरा खुर्द के नौका टोला निवासी श्री बजरंगी कनौजिया के परिवार से खड्डा विधानसभा के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक मल्हार ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बताया गया कि बजरंगी कनौजिया के पुत्र कुछ दिन पूर्व मुंबई में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका वर्तमान में उपचार चल रहा है। इस कारण परिवार आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है।इसी बीच परिवार की पुत्री का विवाह भी निर्धारित है। परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए दीपक मल्हार ने छोटे भाई निलेश कुशवाहा के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर विवाह कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर दीपक मल्हार ने घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को ऐसे कठिन समय में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि बजरंगी कनौजिया के पुत्र को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले तथा परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्राप्त हो।
उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

