तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत


सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 124 सी पर बुधवार की शाम भदौरा बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने दवा के लिए जा रहे हैं बुजुर्ग महिला को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही ट्रक के टक्कर से महिला के पति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।जानकारी अनुसार भदौरा गांव निवासी जगदंबा राजभर अपनी पत्नी तेतरी देवी (75) को लेकर साइकिल से दवा करने के लिए जा रहे थे या अभी भदौरा बस स्टैंड के सभी पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी जिससे तेतरी देवी ट्रक के नीचे आ गई और कुचलने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वही जगदंबा राजभर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेवराई चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार ओवर स्पीड चल रहे ट्रक चालकों के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही है जिसमें लोग अपनी जान माल गवा रहे है। लोगो ने ऐसे चालको के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में गहमर कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है वही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है।  लोगों ने बताया कि बीते कुछ महीनो के भीतर भदौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे 124 पर हुए सड़क हादसे के दौरान कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने कहा कि प्रशासन ट्रक चालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके कारण ट्रक चालक बेतहाशा के रफ्तार तरीके से फर्राटा भर रहे हैं आबादी वाले क्षेत्र होने के बावजूद भी इनका स्पीड अत्यधिक होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवा रहे हैं। लोगों ने नेशनल हाईवे 124 सी के आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस से बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें