जबूरना फुटबॉल क्लब जहांगीर ने स्पोर्टिंग क्लब अखिनी बिहार पे 3 -1 से जीत दर्ज कर सेमी फाइनल में पहुंचीं 


भांवरकोल/ गाजीपुर। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में मरहूम अब्दुल वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का क्वार्टर फाइनल मैच जहांगीरिया फुटबॉल क्लबअखिनी वर्सेज जबूरना फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया । इस मैच का शुभारंभ आलम बिल्डिंग मैटेरियल्स के ओनर महताब आलम उनके साथ कल्लू विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के शुरू होते ही दूसरे मिनट में जबूरना के खिलाड़ी जीशान खान ने एक बेहतरीन गोल करने का प्रयास किया लेकिन उतना ही सुंदर बचाव अखिनी के कीपर के द्वारा किया गया।उसके तुरंत बाद अखिनी के खिलाड़ी अभिषेक पटेल के एक गोल करने का असफल प्रयास रहा दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने टीम के पक्ष में गोल करने के लिए बाल पर जूझते रहे ।इसी बीच बीच 20 वे मिनट में जबूरना के फैजान खान ने एक शानदार गोल करके अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ शुरू होते ही जबूरना के खिलाड़ी फैजान को एक और बोल करने का मौका मिला लेकिन बाल को गोल पोस्ट से बाहर मार दिया। इसके तुरंत वाद 15 वे मिनट में जबूरना के फैजान खान ने एक और गोल करके मुकाबले को 2-0 कर दिया। लगा की मुकाबला एक तरफ होगा लेकिन अखिनी के पांच नंबर के तेजतर्रा खिलाड़ी अभिषेक पटेल ने 20 वे मिनट में एक बेहतरीन गोल करके 2-1 पर मुकाबला और रोचक बना दिया।27 में मिनट में जबूरना के पांच नंबर के खिलाड़ी आसिफ खान ने अपने साथी खिलाडी फैजान खान को एक शानदार पास किया और फैजान खान ने एक जबरदस्त गोल पोस्ट में किक कर एक और गोल कर अपने टीम को 3-1 से बढ़त दिला दी। मैच के रेफरी का कार्य भार फरहान अब्दुल मजीद ने संभाला लाइनमैन अयान वाजिद उनके साथ इरफान मोहम्मद रहे। इस मैच के मुख्य रूप से महताब आलम उर्फ कलामुद्दीन, कल्लू विधायक, हफीजुल्लाह सिद्दीकी, मास्टर अनिरुद्ध, रेहान सिद्दीकी, तौसीफ अहमद, इमरान आलम डब्लू नंदा राजभर अब्दुल बारी आदि लोगों उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें