
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नरचोचवा धर्मपुर निवासी एक युवती ने उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए एक युवक पर छेड़खानी करने तथा बिरोध करने पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता राधिका पुत्री अखिलेश कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि 8 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे गांव के समीप नहर के तरफ शौच हेतु गई थी कि वहाँ पहले से मौजूद एक युवक उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करने लगा व बिरोध करने पर मारपीट भी की तथा जानमाल की धमकी भी दिया किसी तरह वह उसके चंगुल से छूटकर अपने घर आई और अगले दिन घटना की सूचना उसने स्थानीय थाने में दी जहाँ एक सिपाही ने उससे सादे कागज पर हस्तकक्षर करा घर भेज दिया।लेकिन कोई कार्यवाई नही हुई।शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मामला जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। वहीं क्षेत्र में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
