गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्रीराम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में वृक्षारोपण एवं सुंदरकांड पाठ तथा युवा जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा सहित चिकित्सा, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
श्री राम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष आराधना सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। एक वृक्ष केवल छाया या ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि वह जीवन, संस्कार और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जामवंत जी ने हनुमान जी को उनकी सुप्त शक्ति का स्मरण कराकर उन्हें असंभव प्रतीत होने वाले कार्य के लिए प्रेरित किया था, उसी प्रकार आज के युवा वर्ग को भी अपनी शक्ति, संस्कृति, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण की भूमिका को पहचानने की आवश्यकता है। समाज का भविष्य तभी सुरक्षित होगा जब युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर सेवा, संस्कार और समर्पण का मार्ग अपनाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर डॉ. एम.डी. सिंह, डॉ. सी.पी. सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी धनंजय सिंह, आईएएस अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के परिवारजन तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं चिकित्सा संस्थानों से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।
एक वृक्ष केवल छाया या ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि वह जीवन, संस्कार और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है : आराधना सिंह
