विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन


बंजारीपुर (अकरमपुर)विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राइमरी स्कूल बंजारीपुर (अकरमपुर) में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी संघ की अध्यक्ष रीता देवी ने की। मुख्य अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि ईश्वर चंद ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही ठोस कदम उठाने होंगे।

पर्यावरणविद क़ाज़ी फरीद आलम ने कहा कि पहले गाजीपुर जनपद में सैकड़ों तालाब हुआ करते थे, लेकिन आज उनकी संख्या बहुत कम रह गई है। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है और जल संचयन की दिशा में सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन फेलो तारिक़ नसीम अब्बासी ने किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देना समय की मांग है। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर हैदर अली, सोनम कुमारी, गुलशन कुमार, पूनम कुमारी, सुनीता देवी एवं सरिता देवी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान एक भव्य पर्यावरण जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने “जल बचाओ, वृक्ष लगाओ” तथा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

अंत में मेंटर साकिब अब्बासी ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। फेलो तारिक़ नसीम ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें