मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर जनसेवा, समर्पण और विकास का अनुपम उत्सव, विशाल सिंह चंचल ने बांधा समा


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से लेकर गाजीपुर तक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,लखनऊ से गाजीपुर तक मुख्यमंत्री के जन्मदिन का पोस्टर पूरी तरह से पट चुका था ,जिसमें गाज़ीपुर विधान परिषद् सदस्य एवं युवा नेता विशाल सिंह चंचल ने अपने सहयोगियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।
विशाल सिंह चंचल ने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, निवेश को बढ़ावा तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
विशाल सिंह चंचल के प्रबल समर्थक रामप्रताप सिंह पिंटू ने बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का व्यक्तित्व सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया है, जिससे उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें