सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के आरुष पाठक ने 12वीं में 93.8 % अंक के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


नंदगंज (ग़ाज़ीपुर)। सन फ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज के कक्षा 12वीं का परिणाम सीबीएसई द्वारा जारी किया गया विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए | आरुष पाठक 93.8 % अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, कार्तिकेय यादव 89.2 % अंक के साथ दूसरे एवं शिफा सिराज और ऋषभ सिंह ने 88.6 %अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे, और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया | कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सत्यम कुमार मिश्रा एवं शैक्षणिक निर्देशिका श्रीमती रीतिमा यादव ने बच्चों के भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की |

विद्यालय के प्रबंधक श्री गोरखनाथ यादव ने बच्चों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें