तेज रफ्तार बाइक से गिरकर महिला की मौत,परिजनों में कोहराम


सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के देवल दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर कैथी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, सेवराई तहसील के लहना गांव निवासी 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी उमाशंकर राम अपनी बेटी रानी को परीक्षा दिलाने के लिए बाइक से जा रही थीं। वे देवल दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर गोडसरा गांव के पास पहुंची ही थीं कि बाइक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में मीरा देवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर बसपा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज खान ने पीड़ित परिवार के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। इस संबंध में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें अभी तक घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें