डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर में मातृ दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न 


डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाजीपुर के परिसर में मातृ दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती गीता राय चेयरमैन डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय में माताओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सभी माताओं के स्वागत के साथ हुआ, जिसके बाद नृत्य, गीत, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। माताओं ने बच्चों के साथ कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद उठाया।

माताओं के लिए विभिन्न रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से भर गया।

सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट जलपान एवं स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई। यह कार्यक्रम माताओं, बच्चों एवं विद्यालय परिवार के बीच स्नेह और अपनत्व का सुंदर उदाहरण बना। उपस्थित

सभी माताओं का स्वागत हर्ष राय डायरेक्टर एवं डाक्टर प्रेरणा राय के द्वारा किया गया।डालिम्स सनबीम स्कूल समस्त माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें