अफसां अंसारी की तलाश में पुलिस की बड़ी दबिश, युसुफपुर फाटक स्थित आवास पर छापेमारी से मचा हड़कंप


गाजीपुर। जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को गाजीपुर पुलिस ने पूर्व विधायक स्वर्गीय मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी की तलाश में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुहम्मदाबाद स्थित युसुफपुर फाटक पर उनके पैतृक आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की।

 

बताया जा रहा है कि कोतवाली गाजीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 96/23 में वांछित अफसां अंसारी पर प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी हुई है। रविवार को भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने युसुफपुर फाटक स्थित आवास पर गहन तलाशी अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद परिजनों और करीबियों से पूछताछ की। इस दौरान घौस मोइनुद्दीन, मंसूर अंसारी सहित अन्य लोग भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने अफसां अंसारी के संभावित ठिकानों और संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफसां अंसारी की गिरफ्तारी तक दबिश और छापेमारी की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

 

छापेमारी के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें