ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत भवन सवास में ‘100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का रविवार को सफल आयोजन किया गया। यह शिविर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया था।शिविर में बड़ी संख्या में आए ग्रामीणों की निःशुल्क एक्स-रे, बीपी और शुगर की जांच की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टी.बी. के संभावित मरीजों की शुरुआती पहचान करना और उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।इस अवसर पर एसटीएस (STS) सादात मणिशंकर राय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “टी.बी. अब लाइलाज नहीं है। सरकार द्वारा इसकी जांच और संपूर्ण इलाज पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाता है।” कार्यक्रम में एक्सरे टेक्नीशियन श्रीमती अनुपम सिंह, डार्क रूम सहायक, सवास के सीएचओ (CHO), स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं और टी.बी. चैंपियंस ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने मिलकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और शिविर को सफल बनाया।
पंचायत भवन सवास में ‘100 दिवसीय टी.बी. मुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
