घोसी कोतवाली में समाधान दिवस आयोजित, 30 मामलों में एक का निस्तारण, 8 टीमें मौके पर रवाना


घोसी, मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 30 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए त्वरित और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिलाया।

समाधान दिवस में प्राप्त 30 मामलों में 24 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 6 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई करते हुए एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त 8 टीमों को मौके पर रवाना किया गया।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण और नगर क्षेत्र के लोग जमीन विवाद, रास्ता, सीमांकन, कब्जा तथा अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना है। उन्होंने संयुक्त टीमों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता और संबंधित पक्ष दोनों की बात सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

वहीं कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। मौके पर जांच कर मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से स्थानीय स्तर पर ही विवादों का समाधान करने की अपील भी की।

इस दौरान एनटी अभिषेक वर्मा, नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, एसआई अशोक सिंह, विजय शंकर, सूरज सिंह, शुभम तिवारी, कानूनगो मतीन खान तथा लेखपाल अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें