यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गाज़ीपुर में 6500करोड़ रुपए ऋण बाटा, बेरोजगार एवं व्यापारी भी उठाएं लाभ : आशीष मिश्रा 


सादात – गाज़ीपुर

क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया सादात मुख्य शाखा परिसर में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आशीष मिश्रा डिप्टी रिजिनल हेड क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने किया  क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर से आए डिप्टी रिजिनल हेड आशीष मिश्रा ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जनपद गाज़ीपुर में लगभग छः हजार पॉच सौ करोड़ रुपए ऋण वितरित किया है जिले में सोलर प्रोजेक्ट, रूफ टॉप सोलर, प्रधानमंत्री अटल सुरक्षा बीमा योजना में बताया कि ग्राहक मात्र 400 रुपए वार्षिक प्रीमियम पर 4लाख रुपए का दुर्घटना बीमा योजना से अपने एवं अपने परिवार को कभर कर सकते हैं एवं कहा कि बेरोजगार एवं व्यापारी तथा किसान बैंक की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं l शाखा प्रबंधक निशांत कुमार ने खाता खोलने, साईबर सुरक्षा,ATM AV मोबाइल पिन की गोपनीयता एवं बैंक की सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया  गाजीपुर क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अभिजीत कुमार ने बैंक में चल रही योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी एवं कहा कि बंगाल चुनाव के कारण इस समय सभी बैंकों में नगदी की कमी रही जो अब धीर धीरे सही हो जाएगा, अब आगे ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगा एवं ग्राहकों से अनुरोध किया कि आप लोग डिजिटल बैंकिंग पर ज्यादा फोकस करें l  कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमेश यादव, प्रद्युम्न राय, संतोष गुप्ता, आशुतोष राय, कमरुद्दीन कुरैशी, पंकज यादव, सुबही आब्दी, अच्छे चौहान, अश्वनी राय, शाहिद, अजीत सिंह, मनोज प्रजापति, एकाउंटेंट अवधेश यादव, जय प्रकाश पटेल, ऑफिसर शुभम, राम जीत यादव आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें