ज्ञानपुर पहुंचे डीएम व एसडीएम, आकाशीय बिजली पीड़ित परिवारों को दिया सहायता राशि


गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी की दर्दनाक मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। बुधवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल और उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई और साथ ही शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी और राहत प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों तेज आंधी और बारिश के दौरान गांव के बाहर भूसा ढोने गए लोग अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए थे। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। उपजिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रशासन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की सराहना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें