भांवरकोल क्षेत्र में आंधी-बारिश के बाद तापमान गिरा, आम की बगानों पर पड़ा असर


भांवरकोल। क्षेत्र में लगातार आंधी-बारिश के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। 29 अप्रैल को आई तेज आंधी और बारिश के बाद सोमवार को फिर मौसम ने करवट ली और मंगलवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है। जहां कुछ दिन पहले तक भीषण गर्मी से लोग परेशान थे, वहीं अब अचानक बदले मौसम ने ठंडक ला दी है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना तो हो गया है, लेकिन इससे जनजीवन के साथ-साथ आम के बागीचों पर भी असर देखने को मिल रहा है।

किसानों ने बताया कि इस बार आम की फसल पर मौसम की मार पड़ी है। आंधी और बारिश के कारण पेड़ों पर लगने वाले फल समय से पहले ही गिर गए, जिससे उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। कई किसानों ने चिंता जताई कि यदि इसी तरह मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहा तो आम की पैदावार काफी कम हो सकती है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी सतर्क हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह बदलाव बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें