पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग से खतरा, सिंचाई विभाग ने जताई जल्द मरम्मत की उम्मीद


सेवराई (गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में देवल-दिलदारनगर मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो जाने से स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। रेलिंग के नष्ट होने और सुरक्षा दीवार न होने के कारण रात के समय वाहन चालक पुलिया से नीचे गिरने की आशंका से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग के कारण कई वाहन चालक पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। विशेषकर मोटरसाइकिल सवारों को रास्ते में दिशा भ्रम हो जाता है। इस मार्ग से देवल, हरिकेशपुर, गोड़सरा, अमौरा, धनाढ़ी, अरंगी, खजूरी, मायापुरी, उसिया सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण समस्या जस की तस बनी हुई थी, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने चेतावनी देते हुए तत्काल रेलिंग की मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता  राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने कहा, “जल्द ही वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।”

स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों के इस आश्वासन का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि वादे के अनुसार जल्द ही पुलिया को सुरक्षित बना दिया जाएगा, ताकि रोजमर्रा के आवागमन में जान-माल का खतरा समाप्त हो सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें