रेवसड़ा में महिला आरक्षण को लेकर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध


भांवरकोल। संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भांवरकोल क्षेत्र के रेवसड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए नाराजगी जताई और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे लेकर बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए और इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, रत्नेश राय, अखिलेश मिश्र, भरत पासवान, आकाश, आशा देवी, रिंकु देवी, गुड़िया देवी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें