आपसी विवाद में भाजपा नेता घायल


कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिउरा गांव में गुरुवार की शाम भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री कालीचरन राजभर व उनके परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में कालीचरन समेत उनके परिजन घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार कालीचरन राजभर ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही पिन्कल राजभर, पंकज पुत्र सुभाष राजभर, धीरज पुत्र त्रिभुवन, रोशन व शैलेष पुत्र शिवमुनि तथा त्रिभुवन पुत्र रामनाथ राजभर ने एकजुट होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपितों ने लाठी-डंडे, पलटा व चुड़िला से हमला कर दिया, जिसमें कालीचरन, उनके पिता लालजी व बड़े पिताजी रामजी को गंभीर चोटें आईं।

पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की तथा उनके चाचा शिवमुनि राजभर व भाभी अनीता देवी को भी पत्थर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।

कालीचरन राजभर ने बताया कि आरोपित पिन्कल राजभर उनकी भतीजी पर फब्तियां कसता था। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हो गई।

क़ासिमाबाद कोतवाल राजनरायण ने बताया कि तहरीर के आधार पर छ: नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का इलाज कराया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज़ सदर अस्पताल गाज़ीपुर में हो रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें