डीआरएम आशीष जैन ने करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश


करीमुद्दीनपुर। वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंडलीय अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी–फेफना रेलखंड पर स्थित करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के पैनल, ब्लॉक इंस्टूमेंट, क्रैंक हैंडल, वीडर काउंटर, विफलता व कैंसिलेशन रजिस्टर तथा संरक्षा पुस्तिका का गहन अवलोकन किया। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से परिचालन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।इसके बाद उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए प्लेटफॉर्म, यात्री शेड, बेंच, वाटर बूथ, शौचालय, पैदल उपरिगामी पुल, पंखे व प्रकाश व्यवस्था की जांच की। डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया में हाई मास्ट लाइट लगाने तथा प्लेटफॉर्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव व मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें