सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के नरवा घाट पर गुरुवार की दोपहर गंगा नदी में गिरे युवक का 24 घंटा बीत जाने के बाद भी कुछ पता नही चल सका । शुक्रवार की सुबह आई एसडीआरएफ की टीम भी खोजबीन कर खाली हाथ बैरंग वापस लौट गई तो वही घाट पर जतिन के परिजन मौजूद रहे। ज्ञात हो कि दोस्त के बहन की शादी में नोएडा से आये युवक जतिन शर्मा की गंगा स्नान के दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी मे चला गया। हथौड़ी गांव निवासी मुद्रिका सिंह के पुत्री की शादी विगत 28 अप्रैल को थी अपने दोस्त सूरज के बहन की शादी में शामिल होने के लिए 19 वर्षीय जतिन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर के साथ राज पुत्र योगेंद्र सिंह,अमित पुत्र संतोष,अनमोल पुत्र अनिल अनुज पुत्र सुशील एव अंशु निवासीगण नोएडा भी शामिल होने के लिए साथ आये थे गुरुवार की दोपहर गहमर नरवा घाट पर ककन की रस्म अदायगी की जा रही थी तभी जतिन अपने दोस्तो के साथ गंगा स्नान करने लगा वे लोग गंगा स्नान का मोबाइल से वीडियो भी बना रहे थे तभी अचानक जतिन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों के अलावा एसडीआरएफ की टीम ने भी पूरे दिन उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता नही चल सका आगे भी उसकी तलाश में खोज अभियान चलाया जाएगा।
गंगा में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता,एसडीआरएफ की टीम भी बैरंग वापस लौटी
