आये सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को किया निर्देसित
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने अपने आवास पर मंगलवार को जनसुनवाई और जन चौपाल के माध्यम से पिछड़ा वर्ग के नागरिकों और आये आमजन की समस्याएं सुनीं। इन मुलाकातों में मुख्य रूप से सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं का लाभ, आरक्षण, और भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें दर्ज की गईं।
ओबीसी (OBC) वर्ग के पात्र व्यक्तियों को वृद्धावस्था पेंशन, आवास योजना, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने की शिकायतें को प्राथमिकता आधार पर निस्तारण किया गया उन्होंने बताया कि शिक्षा और रोजगार में आरक्षण के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें, को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
भूमि और अवैध कब्जा ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से संपर्क किया और कारवाई का आश्वासन दिया सामाजिक सशक्तिकरण पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी को दुर करने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा ने कहा कि कार्रवाई और आश्वासन:
पारदर्शी समाधान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दी गई है
और अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और न्यायसंगत कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जन चौपाल के माध्यम से सीधे ग्रामीणों से संवाद किया गया। सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लोगों की वास्तविक समस्याओं को सीधे सुनकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास है ।

