जो विनम्र है उस पर ईश्वर दया करते है- फादर पी०विक्टर


गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में

प्रार्थना सभा के उपरांत हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमनपुर के प्रबंधक फादर पी० विक्टर का 32 वाँ पुरोहिताई अभिषेक दिवस मनाया गया। जिसे विद्यालय परिवार द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिस्टर हेलेन एक्का ने फादर को पुष्पगुच्छ दिया एवं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक व संस्कृत प्रवक्ता श्रीराम,वीरेन्द्र यादव , मुसंफ अली , ने फादर को माला पहनाकर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के अगले कड़ी में प्राइमरी के बालिकाओं के द्वारा एक बधाई गीत गाया गया तथा प्राइमरी के कक्षा 4 की छात्र आँचल के द्वारा पुष्पगुच्छ दिया गया। छात्रावास के बालकों द्वारा फादर को बधाई गीत गाकर शुभकामनाएँ ज्ञापित किया गया तथा कक्षा 7 के अविनाश के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक शुभकामनाएँ दिया गया। प्रधान लिपिक राजेश कुशवाहा द्वारा फादर को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। फादर ने अन्त में बताया कि हमें घर से सन्यास लिए 43 वर्ष हो गये तथा 32 वर्ष पुरोहिताई अभिषेक दिवस का हो गया है। अभिषेक प्राप्त कर सर्वप्रथम मरियाबाद मिशन में कार्य भार सम्भाला तब से निस्वार्थ लोगों की सेवा कर रहे हैं। फादर ने बताया कि

पैसा वो है जो आपके पास में है, ताकत वो है जो आपके हाथ में है और अपने वो हैं जो आपके हर समय आपके साथ में हैं। इस शुभ अवसर पर फादर विक्टर के द्वारा बच्चों का मुँह मीठा कराया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें