गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद प्रशासन और अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आई है। पीड़ित बच्ची को दोपहर 2 बजे महिला अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर केवल एक गोली देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
लगभग 8 घंटों तक गंभीर रूप से घायल बच्ची बिना किसी मेडिकल और प्राथमिक उपचार के अस्पताल में भटकती रही। अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने और इस चरम संवेदनहीनता को देखते हुए क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। मजबूर होकर राजकुमार सिंह रात 10 बजे पीड़ित परिवार के साथ अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। उनके हस्तक्षेप और विरोध के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और मामले में कार्यवाही तेज हुई। उन्होंने ने दोषियों और लापरवाह कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
है।
