‎स्कूल चलो अभियान रैली से नामांकन बढ़ाने का संदेश ‎- संयुक्त रैली में शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर ‎- शिक्षकों ने घर-घर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की


Oplus_16908288


लोक अधिकार

तमकुहीराज कुशीनगर । ‎दुदही विकास खण्ड के ग्राम सभा मछरिया दलजीत कुंवर स्थित संविलयन विद्यालय मछरिया दलजीत कुंवर व प्राथमिक विद्यालय महेशपुर के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लेकर नामांकन बढ़ाने का संदेश दिया।
‎रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों ने शिक्षा संबंधी नारों व संदेशों के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने व नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विद्यालय पहुंचे, यही अभियान का उद्देश्य है। अभियान के दौरान छूटे बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, नए सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने व शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया व सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। ग्रामीणों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागीदारी कर शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया। अभियान में आशीष मिश्र, रामानुज गिरी, सुनील कुमार, वकील कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें