कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सबया आबादकारी गांव में गत मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों द्वारा भी लगातार सहयोग किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हरीश कुमार मल्ल ने गांव पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सैथवर, विनय कुमार मल्ल, पूर्व प्रधान गोईती बुजुर्ग साबिर अंसारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने राहत सामग्री वितरण को सराहनीय बताते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

