भीषण गर्मी में नंदगंज बाजार प्यासा, समाजसेवियों और व्यापार मंडल की चुप्पी पर सवाल


नंदगाज (गाज़ीपुर ) नंदगंज बाजार में इन दिनों भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप में बाजार आने वाले लोग, खासकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे, पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि पूरे बाजार क्षेत्र में कहीं भी सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था नजर नहीं आती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नंदगंज बाजार में कई लोग अपने नाम के आगे “समाजसेवी” लिखते हैं, लेकिन इस भीषण गर्मी में उनकी सक्रियता कहीं दिखाई नहीं दे रही है। वहीं, व्यापार मंडल की ओर से भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे बाजार में आने वाले जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

बाजार में आरओ का पानी बेचने वालों की कमी नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए पानी खरीद पाना संभव नहीं होता। गरीब और राहगीर वर्ग के लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी गर्मी में प्यास से बेहाल नजर आते हैं, जो चिंता का विषय है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि व्यापार मंडल अध्यक्ष, समाजसेवी और सक्षम लोग आगे आकर बाजार में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था कराएं। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन होगा।

इस भीषण गर्मी में यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासन और स्थानीय संगठनों को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें