शेरपुर में शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को भेजा पत्रक


भांवरकोल/ गाजीपुर प्रशासन द्वारा शेरपुर में शराब की दुकान के खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, प्रमुख आबकारी सचिव एवं आबकारी आयुक्त को भेजें शिकायती पत्र कड़ी नाराजगी जताई है। शिकायत पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि शेरपुर कोई मामूली गांव नहीं है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान यहां के अमर शहीदों ने अपने जान की कुबाऀनी देकर भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। तिरंगा फहराने में इस गांव के आठ लोग शहीद हो गए एवं एक दर्जन से अधिक लोग ब्रितानी हुकूमत की गोलियों से घायल हुए। इस गांव में कुल 99 स्वतंत्रता सेनानी थे। ऐसे में यहां शराब की दुकान खोलने का फैसला यहां के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस गांव में सैकड़ों राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं शिक्षक रहे हैं। ऐसे में यहां के सभी ग्रामीण शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में काफी आक्रोशित हैं। ऐसे में यहां के लोगों की भावनाएं को देखते हुए शराब की दुकान को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। अन्यथा इस मामले को लेकर हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में कहा कि यहां आवंटित दुकान तत्काल निरस्त किया जाए। पत़क भेजने वालों में प्रमुख रूप से लल्लन राय, अभिषेक राय, धनंजय राय, बृजेश यादव,पंकज राय,सवेऀश राय आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें