सूचना के आधार पर चौकी स्टाफ पर गिरी गाज


 

सिधुआँ चौकी से छोड़े गए युवकों को पशु तस्कर बताकर की गई थी शिकायत, एसपी ने की कार्रवाई

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र अंतर्गत सिधुआँ चौकी पर 19 अप्रैल की सुबह डायल 112 की सूचना पर दो युवकों को लाया गया था। दोनों युवकों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। चौकी पर दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में सुलह-समझौता कराते हुए दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।
बताया जा रहा है कि युवकों को छोड़ना चौकी स्टाफ को महंगा पड़ गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई कि चौकी से छोड़े गए दोनों युवक पशु तस्कर हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने चौकी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई कर दी।
मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस विभाग में भी इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस द्वारा आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें