बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ कस्बे के एक होनहार छात्र विशाल जायसवाल ने प्रथम प्रयास में ही जे ई ई मेंस आई आई टी एंट्रेंस एग्जाम पास करके पूरे नगर का नाम रौशन कर दिया है जिससे कि कस्बे के शैक्षिक जगत में हर्ष का माहौल व्याप्त तथा नगर के गणमान्य लोगों ने विशाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर नई सब्जी मंडी के निवासी अर्जुन जायसवाल के पुत्र ने जे ई ई मेंस आई आई टी एंट्रेंस एग्जाम में 98.4 अंक प्राप्त कर कस्बे का नाम रौशन कर दिया है बताते चलें कि विशाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के फिज़ा मेरी सिटी इंग्लिश स्कूल बहादुरगंज से प्राप्त कर हाई स्कूल और इण्टर की परीक्षा के एम इण्टर कालेज बहादुरगंज से उत्तीर्ण कर राजस्थान कोटा से तैयारी कर इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत तथा माता पिता और गुरुजनों को दिया है वहीं पर उनकी सफलता पर उनकी दादी मां ने बताया कि इसके दादा का सपना था कि मेरा पोता बड़ा होकर मेरे सपनों को पूरा करे जबकि पिता अर्जुन जायसवाल ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता मेरे बच्चे अपनी मेहनत और लगन से प्राप्त की है और आगे भी यह ऐसे ही सफलता प्राप्त करे यही मेरी मालिक से कामना है। विशाल जायसवाल की सफलता पर नगर गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद और बधाईयां दी हैं जिसमें निरंजन शर्मा, श्याम बिहारी वर्मा, रामायण सर, सलमान अली खान, रमेश सर,मोइन सर, फिरोज खान, शक्ति जायसवाल, फैजान खान, अरविंद प्रजापति, संतोष जायसवाल, रईस अंसारी, सूर्यदेव राजभर, जफर अकील इत्यादि लोग शामिल थे।
विशाल ने किया कस्बे का नाम रौशन प्रथम प्रयास में ही पास किया जे ई ई एंट्रेंस एग्जाम लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना
