मुहम्मदाबाद। गाजीपुर-चितबड़ागांव मार्ग पर वकील बाड़ी के पास सोमवार पूर्वाह्न स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में मोहम्मद आरिफ (22) की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।आरिफ अपनी बहन को स्कूटी से तिवारीपुर की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में आरिफ की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन सुरक्षित बच गई।सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
स्कूटी-बाइक की टक्कर में युवक की मौत
