संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
कुशीनगर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने बताया कि
भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, कुशीनगर के तत्वाधान में एक भव्य, ऐतिहासिक एवं अत्यंत प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन वैष्णवी महाविद्यालय, रामपुर राजा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर हजारों की संख्या में समाज के लोग, माताएं, बहनें एवं युवा साथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अभूतपूर्व बना दिया। पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह, अनुशासन एवं सामाजिक एकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा।
इस आयोजन में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों की सक्रिय एवं संगठित भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश राय (पूर्व अपर श्रमायुक्त) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ जिला अध्यक्ष अविनाश राय, राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश राय,राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रवीण शाही, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिलेश राय, संरक्षक बबलू राय,सहित संगठन के राष्ट्रीय एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला इकाई से जिला महामंत्री विनय राय,अभय राज सिंह,राणा प्रताप राय,अजय राय, उपाध्यक्ष अखिलेश राय,अनिल मिश्रा,अंकित राय,अनुज राय,सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
ब्लॉक स्तर पर भी संगठन की सशक्त उपस्थिति देखने को मिली, जिसमें फाजिलनगर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द राय,पडरौना के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शाही, कसया के ब्लॉक अध्यक्ष अविनाश राय, तमकुही के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश राय,सेवरही के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष राय,दुदही के ब्लॉक अध्यक्ष उपेंद्र राय,रामकोला के ब्लॉक अध्यक्ष राजन राय,सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके अतिरिक्त जिला संरक्षक कृष्ण कुमार राय, तथा संगठन के अन्य सक्रिय पदाधिकारी ,हेमनारायण राय, जीतेन्द्र राय, केशव राय, रितेश राय, रोहित सिंह, संतोष सिंह , सत्येंद्र शाही, सत्यम राय, विश्वजीत राय, टुन्ना राय सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बनाया।
कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी के जीवन आदर्शों—त्याग, पराक्रम, न्यायप्रियता एवं धर्म रक्षा—पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में निहित होती है, और जब सभी एक दिशा में कार्य करते हैं तो समाज के उत्थान का मार्ग स्वतः प्रशस्त होता है।
युवा वर्ग को विशेष रूप से संबोधित करते हुए शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और संगठन के प्रति निष्ठा को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन, कुशीनगर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संभव हो सका, जिसने संगठन की एकजुटता एवं सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
