मार्टिन्स चिल्ड्रेन स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा इतिहास


भांवरकोल / गाजीपुर ।सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए। इस वर्ष बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विशेष रूप से छात्रा आलिया खान 93% , शिवांगी राय 91 % जबकि किर्तिमान राय ने 90 % अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व का अनुभव कराया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा० बृजेश पांडेय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त प्रतिफल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे। विद्यालय के प्रबंधक अवधेश कुमार पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की शिक्षा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें