सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज गाधीपुरम बोरसिया गाजीपुर के अंतर्गत नए सत्र ( 2026 – 27 ) में सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह के निर्देशन में प्री नर्सरी का कक्षा प्रारंभ किया गया है जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से हर वर्ग के बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है तथा उनकी बुनियादी नींव को मजबूत और सशक्त बनाना है। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्री नर्सरी कक्षा का उद्देश्य गरीब से गरीब अभिभावकों का कम से कम खर्चे में बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। बच्चों की आयु सीमा लगभग ढाई से तीन साल तक रखा गया है और वह बच्चे हैं जो स्लो लर्नर हैं या जिनकी आयु नर्सरी कक्षा के लिए परिपक्व नहीं है उनको खेल-खेल में तथा क्रियाकलाप पर आधारित कक्षा का प्रबंध किया गया है। प्रधानाचार्य जी का मानना है कि प्री-नर्सरी 2-3 साल तक के बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा है, जो खेल-खेल में सीखने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य बच्चों का सामाजिक, शारीरिक, संज्ञानात्मक और भावनात्मक विकास करना है। इसमें बुनियादी रंग, आकार, वर्णमाला, गिनती, कहानी है रोबोटिक खिलौने और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्कूल के माहौल के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस साल प्री नर्सरी की कक्षा प्रारंभ होने से अभिभावकों में उत्साह भी देखा गया है अधिकांश अभिभावक नर्सरी और प्री नर्सरी की वैज्ञानिक खिलौनों से सुसज्जित कक्षाओं को पसंद कर रहे हैं। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने बताया की प्री नर्सरी एक ऐसी कक्षा है जिसमें छात्रों को जीवन में क्या महत्वपूर्ण है और कैसे किसी चीज का रखरखाव करना चाहिए जीवन में दिन प्रतिदिन प्रयोग होने वाली वस्तुओं तथा उनका सही उपयोग कैसे करें इत्यादि बातों को सिखाया जाता है इसी क्रम में उन्होंने बताया की सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल का लक्ष्य कम से कम खर्चे में बच्चों को शिक्षित करना और उनको उनके जीवन के लिए तैयार करना है।सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल की पूरी टीम लक्ष्य आधारित शिक्षा पर कार्य करती है।
प्री नर्सरी का उद्देश्य हर बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है-चन्द्र सेन तिवारी
