गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार बस पलटी, महिला की मौत, 40 से अधिक घायल


नंदगंज(गाजीपुर)। गाजीपुर-वाराणसी फोरलेन हाइवे पर नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव के पास उस समय बड़ा हादसा हो गया जब काठमांडू से वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रही दो पर्यटन बसों में से एक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस लगभग 50 मीटर तक घिसटती रही और कई बार पलटने के बाद हाइवे पर विपरीत दिशा में जाकर खड़ी हो गई।

हादसे के समय बस में करीब 91 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग 40-45 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में एक महिला की गर्दन कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के हाथ-पैर टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही नंदगंज पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे तथा राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में बस का अगला और बाईं ओर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे, वरना यह हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था। पुलिस ने बस को हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें