बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनोनीत सदस्यों को एसडीएम कासिमाबाद लोकेश कुमार द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों रामायण गुप्ता, सोनी प्रजापति एवं राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों के रूप में चयनित किया गया था जिन्हें आज विधिववत नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी कासिमाबाद एवं नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर के प्रशासक लोकेश कुमार द्वारा माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। रामायण गुप्ता ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ही समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और नगर के विकास के लिए सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रयास किया जायेगा वहीं पर सोनी प्रजापति ने सभासद की शपथ लेने के उपरांत कहा कि हम प्रदेश सरकार एवं जिला अध्यक्ष भाजपा गाज़ीपुर एवं प्रदेश अध्यक्ष तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने मेरे ऊपर जिम्मेदारी डालते हुए लोगों की सेवा का अवसर प्रदान किया है हम सभी के लिए सकारात्मक रूप पहल करते हुए विकास कार्य को गति देने का कार्य करेंगे वहीं राजेश कुमार ने कहा कि हम अपनी पार्टी एवं क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश राजभर के बेहद आभारी हैं जिनकी बदौलत मुझे समाज में सेवा करने का अवसर प्राप्त है इसके लिए हम सबका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं जबकि कार्यक्रम के संचालक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिशंकर राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासदों से आशा करते हैं कि यह नगर के विकास को गति देने का कार्य करेंगे। मुख्य अतिथि एवं प्रशासक लोकेश कुमार ने कहा कि बहादुरगंज से मेरा बहुत गहरा संबंध है मुझे आप लोगों सिलकर और बात करके खुशी मिलती है हमने आपसे जो भी वादा किया है उसको पूरा करने का कार्य भी किया है उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोग विकास के नाम पर मिल जुलकर प्रयास करते हुए कस्बे को आगे ले जाने का कार्य करेंगे। वहीं पर अधिशासी अधिकारी धीरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मैं आप सबके ज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आप सबको शुभकामनाएं देता हुए हूं नगर का विकास ही एकमात्र मेरा लक्ष्य है और आप सबके आगमन के आगमन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश अधिशाषी अधिकारी बहादुरगंज धीरेंद्र कुमार राय तथा नगर पंचायत बहादुरगंज गाज़ीपुर के सभासद गण एवं कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मनोनीत सदस्यों को एसडीएम ने दिलाई शपथ
