उत्कृष्ट व समावेशित शिक्षा के लिए क्षेत्र के मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी में नवीन सत्र का शुभारंभ


भांवरकोल ( गाजीपुर )। आज पुण्य पूर्णिमा तिथि और महावीर हनुमान जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित प्रतिष्ठान मार्टिन चिल्ड्रेन एकेडमी, भांवरकोल में माँ सरस्वती के प्रार्थना के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया l संस्था के वरिष्ठ बच्चों के द्वारा सभी अनुज/अनुजा ज्ञान पिपासुओं को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुए शुभकामना दी गई l प्रबंधन की ओर से प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया और विद्या की अधिष्ठात्री देवी के चरणों में सभी का प्रतिनिधित्व करते हुए भावांजलि भी अर्पित की l सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक सहकर्मियों की उपस्थिति के मध्य बच्चों का हर्ष और उल्लास प्रत्यक्ष परिलक्षित हो रहा था l साथ में इस विशेष अवसर पर ही विद्यालय के तरफ़ से एक नई बस भी अपने यातायात सुविधाओं में बच्चों के लिए सम्मिलित की गई, जिसका संचालन भी प्राचार्य महोदय ने हरी झंडी दिखाकर किया l बच्चों की प्रसन्नता उनके चेहरों पर साफ प्रतीत हो रही थी l विद्यालय परिवार अपने समस्त संबद्ध अभिभावकों के सतत सकारात्मक सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभारी है और भविष्य में भी उनके साथ से प्रगति पथ पर अग्रसर होने की उम्मीद करता है l इस मौके पर प्रबंधन के अवधेश पांडेय एवं शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें