बहादुरगंज गाज़ीपुर۔ भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन कार्यकर्ताओं में जोश भरने तथा 2027 में पुनः सरकार बनाने के एक नई टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में आज मां चंडी धाम परिसर में क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष मयंक राय को जिला मंत्री बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आस पास के भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत मां चंडी के दर्शन और पूजन के साथ हुई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने मयंक राय का फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं पर पूरा मंदिर परिसर ढोल-नगाड़ों और मां चंडी के जयकारों से गूंज उठा। भाजपा नेता डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि पार्टी ने नई कार्यकारिणी का गठन कर जिले में भाजपा को मजबूत करने का ऐतिहासिक कदम उठाते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं के ऊपर जिम्मेदारी डालते हुए एक नवीन ऊर्जा का संचार किया है मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास कि यह टीम अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी के लक्ष्यों पर खरा उतरने का कार्य करेगी। वहीं पर
अपने संबोधन में मयंक राय ने कहा कि मां चंडी की असीम कृपा से यह पद उन्हें मिला है जो कि उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
जबकि पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश राय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मयंक राय की कार्यशैली और समर्पण की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
भाजपा नेता अरविंद प्रजापति ने कहा कि मयंक राय की ईमानदारी का पैमाना बहुत बड़ा है, कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहना उनका सम्मान करना मयंक राय की बड़ी सफलता है,
जबकि फैजान खान ने कहा कि मयंक राय की कार्यप्रणाली हमेशा से पार्टी को संजीवनी देने का काम करती है, भाजपा नेता शिव प्रताप सिंह ने कहा कि मयंक राय जैसे कार्यकर्ता को मंत्री बनाकर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि आज भी पार्टी में ईमानदार कार्यकर्ताओं की कद्र बनी हुई है और मयंक राय का इस पद पर नियुक्त होना इस बात को मजबूती से दर्शाता है,
जैसा कि विदित है कि बूथ अध्यक्ष से जिला पंचायत का चुनाव ,तो मंडल अध्यक्ष,और अब जिला मंत्री , मयंक राय पूर्व में केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के बहुत ही खास लोगों में शुमार किए जाते हैं। वहीं पर
मयंक राय के पिता दिवाकर राय भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते है।
इस अवसर पर हरिशंकर राय, डॉक्टर अशोक राय, शुभांशु मिश्रा,रामायण गुप्ता, अरविंद प्रजापति,शशि प्रकाश सिंह,चंदन गुप्ता, आलोक राय, निरंजन शर्मा, फैजान खान, श्याम बिहारी वर्मा, विवेक, फणींद्र सिंह, उत्कर्ष राय,शक्ति जायसवाल, अमित,रंजीत राणा, विनोद प्रजापति, रजनीश पांडेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
