वक्फ सुधार कानून देश के पिछड़े,दबे,कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है- डा० रमापति राम त्रिपाठी


Oplus_131

 

कुशीनगर । वक्फ सुधार कानून देश के उन पिछड़े,दबे,कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है जो वर्षों से हकदार थे लेकिन मुठ्ठी भर अमीर वक्फ की संपत्तियों पर कुंडली मारकर बैठे हुए हैं वे नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब मुसलमान आगे बढ़ें। इसलिए हिन्दू मुस्लिम तकरार के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं।कांग्रेस ने देश को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की राजनीति करते हुए देश में तुष्टिकरण और विभाजनकारी नीति पर काम करते हुए सत्ता सुख के लिए सिर्फ देश के संसाधनों को ही नहीं लूटा बल्कि देश की जनता के साथ भी छल किया है।
यह बातें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा।वह रविवार को रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान जिला कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब वक्फ बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतिया फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और भ्रमजाल को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें हमको बताना है कि, किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमानों, पिछड़े वर्ग के साथ हिन्दू, सिख, ईसाई समाज के धार्मिक स्थलों, जमीनों पर अवैध कब्जा था। विधेयक से बौखलाकर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाये रखने के लिये तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। सपा और काग्रेस के घिनौने कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए गांव गांव वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाना है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने वक्फ सुधार कानून के विशेषताओं का बखान किया। स्वागत अभियान संयोजक डॉ डीएन कुशवाहा और संचालन अभियान सह संयोजक धन्नजय तिवारी द्वितीय ने किया।
कार्यशाला को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर अनवारुल शेख, आलमगीर खान, शमशेर अली, जावेद अख्तर, मुमताज आलम,अकमल हुसैन,कैश खान, इब्राहिम अंसारी, नासिर लारी, आमिर सिद्दीकी, गुलफाम आदि उपस्थित थे।

वक्फ सुधार कानून देश के पिछड़े,दबे,कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है- डा० रमापति राम त्रिपाठी*

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें