वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म, पैरवी और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल


 

कुशीनगर ।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति किसी युवती के भगाने से जुड़े मामले में पुलिस के एक जिम्मेदार अधिकारी से बातचीत करते हुए आरोपी युवक की पैरवी करता सुनाई दे रहा है। वहीं ऑडियो में कथित तौर पर पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थों को ऐसे मामलों में आने वाली तहरीर को किनारे रखने की बात कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।
क्षेत्र में चर्चा है कि वायरल ऑडियो नेबुआ नौरंगिया थाने के एक जिम्मेदार अधिकारी तथा एक कथित दैनिक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार के बीच हुई बातचीत का है। हालांकि ऑडियो की सत्यता और उसमें सुनाई देने वाली आवाजों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस युवक की पैरवी किए जाने की बात सामने आ रही है, उसके विरुद्ध पूर्व में भी नेबुआ नौरंगिया थाने में एक किशोरी की फोटो वायरल करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की चर्चा है। ऐसे में वायरल ऑडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं ताकि ऑडियो की वास्तविकता और उसमें शामिल व्यक्तियों की भूमिका स्पष्ट हो सके।
समाचार पत्र वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें सुनाई देने वाली आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। मामले की आधिकारिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी इस संबंध में जानकारी लेने हेतु थानाध्यक्ष नेनुआ नौरंगिया के सरकारी नंबर पर संपर्क किया गया लेकिन उनका नम्बर रिसीव नहीं हो सका ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें