

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा विधिक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेबुआ रायगंज स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश माननीय संजीव कुमार त्यागी तथा सचिव माननीय भुवन सर के निर्देशानुसार प्राविधिक स्वयंसेवक (PLV) सुधीर यादव एवं मोहम्मद मिकाइल ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न विधिक विषयों की जानकारी दी।
शिविर के दौरान बाल श्रम, बाल विवाह, नशामुक्ति अभियान तथा नालसा के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को बाल श्रम, बाल विवाह और नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज से जड़ से समाप्त करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार कुशवाहा सहित शिक्षक जावेद, राजू गौतम, उपेन्द्र मल, आदर्श मल, राजेंद्र शर्मा, शम्सुद्दीन एवं आफताब उपस्थित रहे। साथ ही अंशिका, पूर्णिमा, अंकिता, साक्षी, प्रियांशी, प्रिया, दीपेश, शमीर, शागिर, अंकुर, अभिमन्यु, आकाश सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
