कुशीनगर । शिवरात्रि के दिन नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही गांव के टोला भरपटिया में एक हाथ जमीन के लिए दो पक्षों में भीषण मारपीट हो गई।जिसमें दोनों पक्षों से कुल एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों में पुरुष महिलाएं सहित लड़कियां भी शामिल हैं।मारपीट इतनी भीषण थी कि पुलिस को मौके पर जाकर खुद इलाज के लिए ले जाना पड़ा।घायलों का पुलिस मेडिकल कराकर तहरीर लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
पडरौना तहसील क्षेत्र के सरपतही गांव के टोला भरपटिया में दो पक्षों का आपसी जमीनी विवाद है। दो सप्ताह पूर्व ही दोनों पक्षों का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।एक पक्ष का कहना है कि पैमाईश के बाद निर्माण कार्य कराने की बात की जा रही थी।लेकिन दूसरा पक्ष इस पर राजी नहीं था।आज निर्माण कार्य जबरजस्ती शुरू कराया गया।जिस पर आपसी कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चलने लगें।जिसमें दोनों पक्षों के कुल एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।घायलों में भगवती पुत्र गणेश 50 वर्ष, कमलावती पत्नी भगवती 45 वर्ष,कौशल पुत्र भगवती 18 वर्ष,पूजा पुत्री भगवती, कुँजा पुत्री भगवती,निशा,अल्पना,मीना,दूसरे पक्ष से रमेश, उमा,मीना, धनवंत पुत्र गणेश, हरिदयाल,अनुज 20 वर्षीय,शालू 22 वर्षीय आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें कोटवा स्थित सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।
इस संबंध के एसओ नेबुआ नौरंगिया का कहना है कि मामला जानकारी में है तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

