Oplus_16908288

कुशीनगर। नेनुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र निवासिनी एक महिला ने न्यायालय में वाद दायर कर अपने एक पुत्र को गांव के ही पांच लोगों पर मारपीट कर आत्महत्या के लिए बाध्य करने व बेटे द्वारा आत्महत्या करने के बाद अब परिवार को धमकाने व नागालिग बेटियों के साथ बलात्कार की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए मुकामी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाया है।जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो पंजीकृत कर लिया गया है परंतु जिस एस आई पर मामले में शिथिलता बरतने का आरोप है उसे ही विवेचना सौंप दिया गया है।


