जिले के किसी भी PHC /CHC पर डॉक्टरों द्वारा नहीं किया जा रहा है रात्रि निवास -पप्पू पाण्डेय
गरीब महिलाओं के प्रसव में चिकित्सा प्रभारी कर रहे हैं घोर लापरवाही -पप्पू पाण्डेय
मुसहरों का विकास मुख्यमंत्री जी के प्राथमिकताओं में है शामिल -पप्पू पाण्डेय
कुशीनगर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 05/04/2026,दिन -रविवार को पडरौना ब्लॉक के फ़क़ीरहवां में बरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय की अध्यक्षता में एक जागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित किया गया और कार्यक्रम का संचालन विशुनपुरा मण्डल मंत्री भाजपा मनोज कुमार गोंड ने किया।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पप्पू पाण्डेय ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के बाद से पदभार ग्रहण करने के बाद स्वच्छ भारत मिशन स्कीम चलाया था, जिसमें सम्पूर्ण भारत को स्वच्छ रखने के लिए बहुत बड़ा अभियान चलाया गया था, लेकिन इस योजना को पंचायती राज बिभाग के आला अधिकारीयों द्वारा भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया गया, जिस भी मुसहर बाहुल्य गाँव में शौचालय बनवाया गया है वहाँ ओ. डी. एफ. प्लस योजना के नाम पर शौचालय मरम्मत का कार्य करवाना था, जिसके नाम पर भी बिना कार्य करवाये विभागीय लोगों द्वारा सारे धन का बंदर बाँट कर लिया गया है। सबसे दयनीय स्थिति तो मुसहर बाहुल्य गाँवों की है।
जिले के किसी भी CHC /PHC पर स्वास्थ्य कर्मचारीयों द्वारा प्रसव पीड़ित महिलाओं को प्रसव के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है जो केंद्र व प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश है। केंद्र के प्रभारी या सम्बंधित डॉक्टर रात्रि निवास करने से परहेज कर रहे हैं जो विभागीय उदाशीनता को उजागर करता है और यह लापरवाही ही सरकार की छवि को धूमिल कर रही है जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोहन मुसहर, हरी मुसहर, रामकली देवी, कृष्णा मुसहर, देवेंद्र मुसहर, कैलाशी देवी, शंकर मुसहर, उदाशी मुसहर, मिना देवी, शकुंतला देवी, बृजबिहारी, नौरंग मुसहर, उमेश मुसहर, सुदामा मुसहर
आदि लोग उपस्थित रहे।

