यौन शोषण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ  कमलेश बहादुर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोपागंज पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यौन शोषण के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में थाना कोपागंज पुलिस टीम ने दिनांक 18 अप्रैल 2026 को देखभाल क्षेत्र में गश्त और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली कि थाने पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त बापू इंटर कॉलेज लाडनपुर, कोपागंज, मऊ के समीप सड़क किनारे मौजूद है। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त अहमादुल्लाह पुत्र शाहनवाज, निवासी मुन्सीपुरा मखानवा, थाना कोतवाली, जनपद मऊ, उम्र 18 वर्ष को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोपागंज में मुकदमा अपराध संख्या 97/2026, धारा 69/351(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में चालान कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर ने संपूर्ण पुलिस टीम को बधाई एवं शाबाशी देते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें