मैकेनिकल केन प्लांटर से गन्ना बुआई का प्रदर्शन, लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने की पहल


 

रामकोला पंजाब मील के अनोखी पहल से किसानों का पुनः गन्ने की खेती के तरफ बढ़ा झुकाव

 

 

कुशीनगर । रामकोला चीनी मिल पी द्वारा क्षेत्र के प्रगतिशील एवं गवर्नर द्वारा पुरस्कृत किसान हरिशंकर राय के खेत में मैकेनिकल केन प्लांटर से गन्ने की बुआई कर आधुनिक खेती का प्रदर्शन किया गया। इस पहल का उद्देश्य किसानों की लागत कम कर उत्पादन और मुनाफा बढ़ाना है।
किसान हरिशंकर राय ने बताया कि केन प्लांटर मशीन से बुआई करने पर समय और मजदूरी दोनों की बचत हो रही है, जिससे खेती की लागत में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी।
पूर्व चेयरमैन मनोज राय ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी लागत कम करने और आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में केन प्लांटर से बुआई कराई जा रही है। केन एडवाइजर डॉ० संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आगामी सत्र में मिल द्वारा किसानों की सुविधा के लिए केन हार्वेस्टर उपलब्ध कराने की भी योजना है, जिससे कटाई प्रक्रिया भी आसान और कम खर्चीली हो सके।
इस अवसर पर मिल के प्रतिनिधि प्रबंधक गन्ना रामललन, अपर प्रबंधक राहुल सिंह, ब्लॉक प्रभारी अखिलेश राय, राजेश पाण्डेय, संजय, इंद्र यादव, उदयभान सहित क्षेत्र के किसान अशोक तिवारी, संदीप राय,रामानन्द राय,मनीष राय,मिंटू राय,पंकज राय,संतोष राय,संजय राय, जुगनू राय, रमेश राय, शीतल यादव समेत कई किसान मौजूद रहे। सभी ने आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की अपील की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें